Showing posts with label Durga Puja. Show all posts
Showing posts with label Durga Puja. Show all posts

Saturday, October 5, 2019

Durga Puja

                                                       

   क्यों प्रसिद्ध है बंगाल मे दुर्गा पूजा 


दुर्गा पूजा बंगाल का बहुत ही जानामाना उत्सव है और यहां दुर्गा पूजा पंचमी से शुरू होती है। पूरे शहर को दुल्हन के समान सजाया जाता है। गली गली में पंडाल बनाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते है और देर रात तक घूमने निकलते है।ऐसा माना जाता है की शादी के बाद जैसे लड़की अपने मायके आती है ठीक उसी तरह देवी दुर्गा अपने मायके पृथ्वी में नौ दिनों के लिए आती है। देवी दुर्गा के साथ देवी लक्ष्मी ,देवी सरस्वती ,कार्तिक और गणेश भी होते है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा को हर तरह से प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की जहाँ दुर्गा पूजा की शुरुआत  होती है वहां पूजा बंद नहीं करते क्योंकि  इससे देवी का कोप पडता है। दुर्गा देवी की पूजा एकसौ आठ फूलों की मालाओं से की जाती है। 
WORSHIP DEVI DUGA
देवी दुर्गा