Showing posts with label shree krishna. Show all posts
Showing posts with label shree krishna. Show all posts

Monday, September 23, 2019

Why Krishna Name is famous in whole world

Krishna meets Radha and plaing his flute
Radha and Krishna


जो सबको अपनी ओर आकर्षित करते हैं  और जो सबके प्राण हैं  वही कृष्ण हैं । कृष्ण हैं पुरे विश्व की आत्मा। कृष्ण एक तत्व हैं  जो हर प्राणी में वसे हैं । अगर किसी प्राणी का अस्तित्व है तो वो कृष्ण की वजह से है। अगर कृष्ण का अस्तित्व नहीं तो किसी प्राणी का अस्तित्व भी संभव नहीं। हम सभी प्राणियों का अस्तित्व कृष्ण के अस्तित्व से जुड़ा है।

जैसे सूर्य देवता पूर्व से उदित होते हैं और पश्चिम की ओर अस्त होते हैं  ठीक उसी तरह से भगवान श्री कृष्ण का आविर्भाव होता है और अपनी लीला समाप्त करने के बाद वो अंतर्ध्यान हो जाते हैं। मनुष्य काल द्वारा नियंत्रित होता है इसलिए मनुष्य की आयु निर्धारित होती है परन्तु जैसे सूर्य देवता की कोई आयु नहीं होती वैसे ही भगवान श्री कृष्ण काल को नियंत्रण करते हैं और उनकी कोई आयु नहीं होती। उनको समझने के लिए उनका भक्त होना अनिवार्य है। भक्ति मार्ग सबसे उत्तम मार्ग है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्वैछा से हुआ इसलिए उनके जन्म को दिव्य जन्म माना जाता है। यह पहले से निर्धारित किया गया था की कौन उनके माता पिता होंगे।